Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनाबालिग लड़के के साथ किया कुकृत्य: बच्चे की मां ने दर्ज कराया...

नाबालिग लड़के के साथ किया कुकृत्य: बच्चे की मां ने दर्ज कराया मामला, ट्यूशन देने के बहाने दुकान पर बुलाया

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। एक नाबालिग लड़के साथ एक व्यक्ति द्वारा कुकृत्य करने का मामला नोखा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा 9वीं क्लास में पढ़ता है, वह गर्मी की छुट्टियों में उसके जेठ के लड़के के साथ उसके काम करने वाली दुकाने पर साथ चला जाता था।

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाया

इस दौरान आरोपी नारायण तापड़िया ने कहा कि वह उसके पुत्र को ट्यूशन करवा देगा। इसलिए उसके दोनों पुत्र उसकी दुकान पर चले जाते थे। 27 जून को वह सुबह बंधाला गई थी, तो पीछे से आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि आज उसके दोनों पुत्र दुकान पर क्यों नहीं आए हैं। उसने बताया कि वह गांव आई हुई है, दोनों बच्चे घर पर ही है।

22 जून से 26 जून तक किया कुकृत्य

इसके बाद 28 जून को नाबालिग ने दुकान पर जाने से मना कर दिया। पूछने पर बताया कि आरोपी नारायण उसे पढ़ाने के बहाने अपनी दुकान के उपर बने कमरे में ले जाकर मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाते हुए कुकृत्य करता है। उससे यह गलत काम 22 जून से लेकर 26 जून तक लगातार करता था। इस घटना के बारे में उसने अपने पति को बताया और आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। मामले जांच नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments