Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक; प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता...

नोखा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक; प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई, मिशन-2023 पर चर्चा की

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। भारतीय जनता पार्टी नोखा की मंडल कार्यसमिति का आयोजन कृष्ण मंदिर हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र उद्धघाटन सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती ने की। उद्धघाटन सत्र में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीनिवास झंवर ने संगठन की रीति नीति के बारे में बताया व मंडल प्रभारी देशनोक पूर्व पालिकाध्यक्ष सुशीला सुथार ने मोदी जी के 8 वर्षों की उपलब्धि बताई। उद्घाटन सत्र में मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती ने पदाधिकारी व कार्यकर्ता को संगठन व मिसन 2023 के लिए समर्पित भावना से लगने का कहा और बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वो अपने बूथ को सशक्त बनाते हुए बूथ समिति के निर्माण व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति का कार्य तुरंत प्रभाव से करने को कहा, संचेती ने कार्यकर्ता से कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की उपलब्धि व विधायक द्वारा किये गए कार्य जनता तक पहुंचाए। दूसरा सत्र राजनीतिक प्रस्ताव सत्र हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन राठी ने की अतिथि भारतीय जनता पार्टी नोखा के रीढ़ की हड्डी कह जाने वाले जगदीश खत्री ने की। इस सत्र में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने राजनीतिक प्रस्ताव रखे, जिसमे मोदी सरकार की उपलब्धि व उनकी विभिन्न योजना प्रधानमंत्री आवास योजना स्व निधी योजना उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य योजना किसान निधि योजना के बारे में बताया व कोरोना काल मे मोदी सरकार द्वारा किये कार्य बताए व मोदी सरकार की अग्नि पथ योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ मे राजस्थान में बढ़ते अपराध बढ़ती बेरोजगारी व सरकार की विफलता के बारे में बताया। इस राजनीति प्रस्ताव की जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़ शंकर सोनी व जगदीश भार्गव ने समर्थन किया।
तीसरा सत्र बूथ सशक्तिकरण व संगठन:- सत्र की अध्यक्षता पार्षद जेठूसिंह राजपुरोहित ने की और उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाने की अपील की।
मंडल महामंत्री रमेश नाथ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेन्द्र चौहान ने किया। कार्यक्रम में मंत्री राधेश्याम लखोटिया, कालूराम भार्गव, मंडल उपाध्यक्ष राजू मालपानी, राम सोनी, मंडल महामंत्री राजाराम भादू, मंडल उपाध्यक्ष मंगलाराम वाल्मीकि, सुनील पुनिया, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप चोरडिया, मालाराम नाई, दीनदयाल छिम्पा कार्यलय प्रभारी दीनदयाल उपाध्याय, जिला पदाधिकारी हेतराम गोदारा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री आरती संचेती, जांगलू मंडल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, सरपंच रामरतन जाखड़, रामचंद्र, अमित हीरावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनिरंजन जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तिवाड़ी, मैना जोशी, निशा प्रजापत, पार्षद धन्नाराम लखारा, बजरंग सुथार जयकिशन जाट, गंगाराम पारीक, हन्नी गर्ग, मोडाराम सिंवर आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments