Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaगजसुखदेसर में चार जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो बेजुबानों की मौत,...

गजसुखदेसर में चार जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो बेजुबानों की मौत, लाखों का हुआ नुकसान

नोखा टाइम्स, न्यूज नोखा।। जसरासर थाना क्षेत्र के गांव गजसुखदेसर में बीती रात चार अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो बेजुबानों की मौत हो गई व काफी नुकसान हुआ,नुकसान की रिपोर्ट पटवारी ने तैयार करके उच्च अधिकारियों कों भेजी।
जानकारी के अनुसार गजसुखदेसर निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई गांव की पूर्वी रोही में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। बीती रात तेज वर्षात के बाद रिमझिम वर्षात के समय आकाशीय बिजली गिरने से ढाणी के पास खेजड़ी के पेड़ से बन्धि गर्भवती गाय की मौत हो गई। इसी प्रकार अमरसिंह निवासी गजसुखदेसर जो गांव की पशिचम रोही में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है उसके खेत मे बिजली गिरने पर ढाणी के पास टाली पेड़ के बन्धि गाय की मौत हो गई। सरपँच नवलसिंह ने बताया कि प्रकार नखत बन्ना मन्दिर पर भी बिजली गिरी जिससे लाउड स्पीकर व अन्य उपकरण टूट गए और श्रवणराम बिश्नोई के घर पर बिजली गिरने से विधुत उपकरण( घर मे लगी लाइट फिटिंग) जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर पटवारी कुशाल राम डूडी घटना स्थल पर पहुचकर घटना की जानकारी लेकर नुकसान रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी व पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करवाकर रिपोर्ट तैयार की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments