Monday, May 25, 2026
HomeNokhaगम्भीर बीमारी से पीड़ित गौवंश, प्रशासन बना मूकदर्शक

गम्भीर बीमारी से पीड़ित गौवंश, प्रशासन बना मूकदर्शक

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। देसलसर में लगभग 2 महीनों से पशु एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बार बार अवगत करने के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। गांव के बजरंग उपाध्याय ने बताया कि नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई से बात की तो विधायक जी ने कांफ्रेंस में लेके मुख्य जिला अस्पताल डाॅ. साहब से मेरी बात करवाई थी और सारी समस्या से डाॅ. साहब को अवगत करवाया था। इसके बावजूद कोई विशेष टीम गठित कर गांव भेजना तो दूर गांव में आकर किसी प्रशासन के सदस्य द्वारा बीमार गायों को देखना और समस्या समझना भी उचित नहीं समझा। गांव के हालात यह हैं की औसतन दो तीन गायों की मृत्यु हर रोज हो रही है। गांव की बाबा रामदेव गौशाला में 2 दर्जन से ज्यादा पशु इस गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बजरंग उपाध्याय ने बताया कि मेरे घर पर तीन गायें खत्म हो चुकी है और एक गाय और उसका बछड़ा जिंदगी की जंग लड़ रहा है और वह मरणासन्न स्थिति में है। प्रशासन की अब भी आंख नही खुली तो गांव का सारा गौवंश खत्म हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments