Monday, May 25, 2026
HomeNokhaआरडी ऑटोमोबाईल का हुआ शुभारंभ

आरडी ऑटोमोबाईल का हुआ शुभारंभ

नोखा टाइम्स न्यूजनोखा। आरडी ऑटोमोबाईल का शुभारंभ गुरुवार को नवलीगेट के पास न्यू तहसील रोड़ पर गुरुवार को हुआ। शुभारंभ मुख्यअतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने किया। प्रतिष्ठान संचालक जगदीश सारण सोमलसर व श्यामसुन्दर गट्‌टाणी नोखा ने बताया कि प्रतिष्ठान में ई वर्ल्ड व एवोन कम्पनी के इलेक्ट्रोनिक स्कूटी व स्कूटर व टेक्सी उपलब्ध रहेगी। शुभारंभ अवसर पर पांच स्कूटी व एक ई रिक्शा की सेल दी गई। अतिथियों का स्वागत पुरखाराम सारण, रामचंद्र लेघा, बालकिशन राठी ने साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कन्हैयालाल सियाग, भंवरलाल गोरछिया, नागौर पूर्व प्रधान भैराराम धूंधवाल, जसरासर सरपंच रामनिवास, सोमलसर के लिच्छूराम सारण, दैसलसर सरपंच रामनिवास, साधासर सरपंच रामचंद्र, रामकिशन, थावरिया सरपंच चुन्नीलाल सारण, चेतनराम गोदारा, मोहनलाल आदि उपस्थित रहे। किसान सलाहकार समिति नोखा के अध्यक्ष भंवरलाल सारण, प्रकाश गट्‌टाणी, मनोज राठी, रोहित गट्‌टाणी ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments