Monday, May 25, 2026
HomeNokhaमहामंत्री राठौड़ का नोखा में हुआ सम्मान

महामंत्री राठौड़ का नोखा में हुआ सम्मान

नोखा टाइम्स न्यूजनोखा।। एकीकृत महासंघ में नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजयसिंह राठोड़ अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के प्रथम बार नोखा पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोखा के कार्मिकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं द्वारा सम्मान किया गया। महिला पर्यवेक्षक राजकुमारी यादव द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया तथा  चंदना जयपाल, वंदना तोमर, पर्यवेक्षक वीणा खत्री, वरिष्ठ सहायक दीपककुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक मालसिंह द्वारा साफा व शॉल औढाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। दीपक कुमार शर्मा ने श्री राठौड़ द्वारा पूर्व में राज्य कर्मचारी के हितों के लिए किए गए आंदोलन की भूमिका की जानकारी दी गई। वर्ष 2013 व 2017 में हुए कर्मचारी हितों हेतु हड़ताल में श्री राठौड़ द्वारा कुशल नेतृत्व किया व कार्मिकों के हितों हेतु सरकार को अवगत कराया। विजयसिंह राठोड़ ने बताया कि उनके द्वारा कर्मचारियों, आंगनबाड़ी मानदेयधारकों  हितों हेतु सदैव प्रयास किया जाता रहा है एवं भविष्य में भी कर्मचारी के हितों व वंचित लाभों हेतु एकजुट होकर राज्य सरकार से मांगे पूर्ण करवायी जाएगी। वर्ष 2013 में कर्मचारियों की हड़ताल में नोखा उपखण्ड कर्मचारियों द्वारा महत्ती भूमिका अदा की जिसके फलस्वरूप कार्मिकों का ग्रेड पे का अंतर लाभ भी प्राप्त हुआ। मंत्रालयिक कार्मिकों को अधिकारी पद में प्रमोशन का लाभ मिला एवं उच्च पद पर आसीन हुए, आगामी रणनीति अंतर्गत संघ द्वारा कर्मचारी हेतु हेतु पूर्ण निष्ठा से न्यायोचित लाभ दिलाने का पूर्ण प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पादेवी, अनिला चौधरी, दौलत गुर्जर, पुष्पाकंवर, रूखमा देवी, निर्मला कंवर, प्रेमलता, वाहिदा खान, श्यामाबाई आदि उपस्थित रही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments