Monday, May 25, 2026
HomeNokhaकीटनाशक स्प्रे सिर में चढ़ जाने से युवक की मौत

कीटनाशक स्प्रे सिर में चढ़ जाने से युवक की मौत

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। खेत में स्प्रे कर रहे युवक के सिर में कीटनाशक चढऩे के चलते मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर थाने में मृतक के भाई हेतराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना रोही झाडेली में 25 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका 26 वर्षीय भाई भीखाराम खेत में फसलों को कीटनाशक स्प्रे करने गया था। रात के समय में वह काम करके घर पर आ गया। जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर प्रार्थी अपने भाई को लेकर नोखा की बागड़ी अस्पताल लेकर गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीबीएम रैफर कर दिया। जहां पर 29 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधर पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments