Monday, May 25, 2026
HomeCrimeघर में घुसकर खींचे महिलाओं के कपड़े, जेवरात तोड़कर की अभद्रता, दी...

घर में घुसकर खींचे महिलाओं के कपड़े, जेवरात तोड़कर की अभद्रता, दी धमकी

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने और मारपीट कर जेवर तोड़ ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में परिवादिया ने बजरंग, मनीष, भूपराम, भंवरी, रामकोशल्या, सुमन, अनीता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में परिवादिया ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर पर आए और गाली गलौच करने लगे। इस दौरान आरेापियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और कपड़े खींचकर लज्जा भंग की। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके घर में तोडफ़ोड करते हुए जेवर तोड़कर भी ले गए। आरोपियों ने इस दौरान परिवार वालों को एलानियां धमकी देकर चले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments