Monday, May 25, 2026
HomeNokhaमौनी अमावस्या के अवसर पर नन्दीशाला में नन्दियों को खिलाई लापसी की...

मौनी अमावस्या के अवसर पर नन्दीशाला में नन्दियों को खिलाई लापसी की सवामणी

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। मौनी अमावस्या के पुनीत अवसर पर नन्दीशाला नोखा में मंगलवार को नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर नन्दियों को खिलाई गई। इस मौके पर मंगलवार को 26 सवामणी का सहयोग नन्दियों के लिये अलग-अलग दानदाताओं द्वारा किया गया व दानदाताओं द्वारा गुड़ व हरी सब्जियां भी खिलाई गई। अमावस्या के अवसर पर नन्दीग्रास मासिक योजना के अंतर्गत भी भामाशाहों द्वारा नन्दीग्रास में सहयोग प्राप्त हुवा।निराश्रित गोवंश सेवा समिति द्वारा सभी भामाशाहो का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर, पालिका उपाध्यक्ष निर्मलकुमार भुरा, पार्षद मदनलाल सियाग, अंकित तोषनीवाल, नारायणसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश खीचड़, राहुल संचेती, लीलाधर राठी, श्रीकिशन महाराज सहित नन्दी सेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments