Monday, May 25, 2026
HomeNokhaविकास कार्यो एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वार्डवासियों ने किया पालिका...

विकास कार्यो एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वार्डवासियों ने किया पालिका अध्यक्ष झंवर का स्वागत एवं सम्मान

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। पालिका क्षेत्र के वार्ड नम्बर 35 के निवासीयों द्वारा पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर का क्षेत्र में करवाये गये विकास कार्यो एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्डवासी वार्डक्षेत्र में व्याप्त सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान सहित विभिन्न विकास कार्यों से प्रशन्न एवं उत्साहित थे। जिसके लिए वार्ड वासियों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा एवं पालिका के वार्ड नम्बर 18 पार्षद संतोष देवी झंवर भी शरीक हुए। जिनका भी इस अवसर पर साफे एवं शॉल से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वार्ड निवासी भूराराम, मदनलाल, सतूराम, नरसीराम अचारी, मोहनराम आचारी, रूपसिंह, भगवन्तसिंह, ताराचन्द नायक, राजूराम कुम्हार, चम्पाराम, आसूराम, रेवतीदेवी, गीताकंवर, कालीदेवी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments