Monday, May 25, 2026
HomeHealth & Fitnessशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा पर विश्व केंसर दिवस मनाया

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा पर विश्व केंसर दिवस मनाया

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। विश्व केंसर दिवस के उपलक्ष् में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा में महिलाओ ओर पुरुषों में होने वाले केंसर रोग के लक्षण, पहचान ओर उपचार आदि के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्साअधिकारी प्रभारी डॉ.दीपक छींपा और डॉ.सुभाष चंद्र प्रभारी कुदसू, लाल सिंह राजवी, बसकला नर्सिंग कर्मी, आरती कुमारी, मैना काकड़, जितेंद्र लखारा, महेंद्र सिंह, सुरेश कस्वां एंव महिला स्वास्थ्यकर्मी शारदा विमला ओर शुशीला आशा सहयोगिनी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित हुई।
कार्यक्रम में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे किस प्रकार ख्याल रखना है मुख्यतः स्तनकेंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर आदि के प्राथमिक लक्षणों की पहचान करना और उचित उपचार की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन भी बांटे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments