Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeमारपीट कर बाईक छीनकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बाईक बरामद

मारपीट कर बाईक छीनकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बाईक बरामद

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। छह माह पूर्व मारपीट कर मोटरसाईकिल छीनकर ले जाने के आरोपी को नोखा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़ ने बताया कि उगमपुरा निवासी जेठाराम जाट ने बताया कि 26 अगस्त 2021 को  लिटिल फ्लोवर स्कुल नोखा के आगे पहुचा तो एक अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते चलते मेरी मोटरसाईकिल को इशारा देकर जबरदस्ती रुकवाई तथा मेरे साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल से नीचे पटककर मेरी मोटरसाइकिल छीनकर नागौर की तरफ रवाना हो गया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने टीम गठित कर मुखबीर खास की सुचना पर व  साइबर सैल से संदिग्ध आरोपी के मोबाइल नम्बरो की टॉवर लोकेशन साइबर सैल के दीपक यादव कानि से प्राप्त कर आरोपी जोधपुर के किंजरी निवासी देवीसिह राजपूत घटना मे छीनी गई मोटरसाइकिल सहित किंजरी से दस्तयाब किया। आरोप प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुछताछ की जा रही है। कार्यवाही में नोखा पुलिस के हैड कानि ओमप्रकाश, कानि पवनसिह, कानि आत्माराम नोखा पुलिस व दीपक यादव हैड कानि साइबर सैल बीकानेर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments