नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने अपने इस कार्येकाल का दूसरा बजट 80 करोड़ का सर्वसम्मति से पारित करवाया। अस्सी करोड़ रुपए के बजट से अगले वित्त वर्ष में कस्बे में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इसके साथ ही नोखा के कुछ चौक का सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने नोखा अबतक से प्रेसवार्ता में बताया कि अस्सी करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इतनी ही आय करने का लक्ष्य किया गया है। इसके लिए कृषि भूमि, लीज मनी और केंद्र व राज्य सरकार के अनुदान को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नए साल में कस्बे में सीसीटीवी लगाने पर करीब साठ लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही संतोषी चौक, पंचारिया चौक में सौंदर्यकरण होगा।
नोखा में एक नया श्मशान के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। वर्तमान में एक ही श्मशान घाट होने से लाइन के पूर्व की ओर लोगो को परेशानी हो रही है। साथ नोखा दूर दूर तक बस जाने से शमसान ज्यादा दूरी पर होने के कारण पालिका द्वारा शव वाहन की भी खरीदा जाएगा।
बजट बैठक में नए आये अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा का परिचय कराया गया। बाद में अधिशासी अधिकारी ने बजट लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अंत में पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने सभी का सर्वसम्मति से बजट पारित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व स्वर कोकिला लता मंगेशकर व हाल ही में नोखा तहसील के तीन लाल शहीद हुवे उन्हें दो मिनट मौन रखकर श्रधांजलि दी गई।


