Friday, July 10, 2026
HomeCrimeनाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला नोखा थाने में एक पिता ने दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मेरी पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से गई। मैं दोपहर 1 बजे घर आया तो मेरी पुत्री घर पर नहीं मिली तो मैं पुत्री की स्कूल गया तो पता चला कि वो स्कूल आई नहीं। हमारे घर के फोन पर आज से 6-7 दिन पहले फोन से मैसेज पर पुत्री को बहलाने व बुलवाने के आये हुवे थे वो फोन अमित बिहारी का था तब मैंनें अमित का पता किया तो वो भी गायब मिला। फिर मैनें सन्दुक देखी तो उसमें रखे 10 हजार रुपये व आधार कार्ड भी नहीं मिला। मेरी पुत्री जो 15-16 साल की नाबालिग है उसे अमित बहला फुसला कर उससे हमारे घर में रखे 10,000 रुपए मंगा कर उसे लेकर फरार हो गया है। जिसकी काफी तलाश की मेरी पुत्री नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments