Monday, May 25, 2026
HomeCrimeरेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भागते दो संदिग्ध बदमाशों को दबोचा,...

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भागते दो संदिग्ध बदमाशों को दबोचा, जीआरपी पुलिस कर रही पूछताछ

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भागते दो संदिग्ध बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए बदमाश ट्रेन में यात्रियों का सामान व पैसे चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हुए होने का अंदेशा है। ऐसे में जीआरपी पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ में आए बदमाशों के पास नकदी व अन्य कीमती सामान भी मिला है। जीआरपी इंस्पेक्टर राजाराम लेघा से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चार बजे नोखा रेलवे स्टेशन पर पहुंची मदुरई-कोटा ट्रेन में यात्रियों ने तीन युवकों की हरकतों को देखते हुए चोर होने का शक जताया। इस पर ये तीनों बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। तब वहां मौजूद आरपीएफ टीम ने दो बदमाशों को दबोच लिया और एक बदमाश भाग गया। लेघा के अनुसार पकड़े दो बदमाश केथल व हांसी के रहने वाले है। जिनके पास कुछ नकदी व जेवरात जैसे कीमती सामान बरामद हुआ है। लेघा ने बताया कि इन बदमाशों ने पैसे व कीमती सामान कहां से चुराया इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया। जहां-जहां इन्होंने सफर किया उन सभी रूट्स के स्टेशनों पर सुचना पहुंचाई गई, ताकि कहीं पर किसी यात्री का सामान व नकदी चोरी हुई वह जीआरपी बीकानेर पुलिस से संपर्क कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments