Monday, May 25, 2026
HomeNokhaसीनियर डीसीएम पहुंचे नोखा, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

सीनियर डीसीएम पहुंचे नोखा, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। आगामी 19 फरवरी को आदर्श रेलवे स्टेशन नोखा पर रेलवे जीएम विजय शर्मा के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने रविवार को पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। रविवार को सीनियर डीसीएम जितेंद्र मीणा, वाणिज्य निरीक्षक मुकेश पुरोहित, वीरेंद्र चावड़ा व सीनियर डीओएम अजीत मीणा, यातायात निरीक्षक हनुमान मीणा ने व्यवस्था देखी। प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर अरुण कुमार सिंह व डीवाई नथमल मेघवाल, टीटीई मोहित शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर नोखा रेलवे स्टेशन की समस्याओं के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवाया। दो ट्रेनें दादर व हमसफर के ठहराव किए जाने पर पुलिस चौकी को स्टेशन के करीब लाने व पुल को समपार बनाने की बात रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments