Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनोखा:-गलत पहचान बताकर धोखाधड़ी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नोखा:-गलत पहचान बताकर धोखाधड़ी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। धोखाधड़ी से जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस ने 7 अगस्त को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में कार्रवाई करते हुए पतराम पुत्र गोपीराम विश्रोई को गिरफ्तार किया है। जो कि दूसरा व्यक्ति बनकर धोखे से जमीन बेचने के लिए पैसे लिए थे। बता दे कि 7 अगस्त को परिवदी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके एक जानकार ने जमीन के लिए जोरावर सिंह नाम के व्यक्ति से मिलवाया। बातचीत के दौरान जमीन का सौदा 31 लाख में तय हुआ ओर 2 लाख रूपए साई के रूप में दिए गए। जिसके बाद प्रार्थी ने जोरावरसिंह नामक व्यक्ति से रजिस्ट्री के लिए कहा तो वो इंकार करने लगे। प्रार्थी ने इसके बाद उक्त व्यक्ति का पता किया तो पता चला कि ऐसा कोई व्यक्ति जो बता रहा है वो नहीे है और गलत पहचान बताकर आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए पैसे ले लिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments