Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalनोखा में संत रविदास की महाराज की जयंति, निकाली विशेष शोभायात्रा

नोखा में संत रविदास की महाराज की जयंति, निकाली विशेष शोभायात्रा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 651जयंती बुधवार को नोखा शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्य देवेंद्र धवल ने बताया श्री रविदास जी महाराज की जयंती से पूर्व मंगलवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोक कलाकारों ने संत रविदास जी महाराज द्वारा गाए गए भजन की प्रस्तुतियां दी। बुधवार सुबह 9 बजे कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में एक सजे धजे रथ पर रविदास जी महाराज की आदमकद तस्वीर रखी हुई थी, शोभायात्रा में संत रविदास जी के सैकड़ों की संख्या भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा रायसर रोड़ रेलवे फाटक से शुरू हुई, जो कस्बे के विभिन्न स्थानों से होते हुए वेयरहाउस गोदाम के पास स्थित गंगा मैया मंदिर पर पहुंची शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मनीराम फुलवारिया, हंसराज, ताराचंद गुसाइवाल, भंवरलाल बाकोलिया, चैनाराम बाकोलिया, हेमाराम सवासिया, राहुल धवल, धनराज गुसाइवाल, संजय बाकोलिया, भंवरलाल फुलवारियां, रमेश बाकोलिया सहित अनेक समाज के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments