Monday, May 25, 2026
HomeNokhaभामाशाह व उद्योगपति नरसी कुलरिया को मिला फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड पुरस्कार

भामाशाह व उद्योगपति नरसी कुलरिया को मिला फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड पुरस्कार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। इंटीरियर जगत में शहंशाह, उद्योगपति, गौसेवी, भामाशाह नरसी कुलरिया को एक नेशनल लेवल के टीवी चैनल नेटवर्क की ओर से दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में फ्यूचर ऑफ हिन्दुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री राजीव शेखर, केन्द्रीय मंत्री देवीसिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित अवई समारोह में इंटीरियर यूथ आईकन जगदीश कुलरिया समेत देश के औद्योगिक जगत की अनेक नामी गिरामी हस्तियां मौजूद समारोह में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंटीरियर किंग नरसी कुलरिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरसी ग्रुप ने इंटीरियर जगत में भारत को वर्ल्ड स्तरीय पहचान दिलाई है। वहीं एडिटर इन चीफ पुरुषोत्तम वैष्णव ने कहा फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड, फ्यूचर ऑफ हिंदुस्तान के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इंटीरियर किंग नरसी कुलरिया ने इंटीरियर डेकोरेशन ने व्यवसाय में अपने कठिन परिश्रम प्रतिभा से देश – विदेश में सफलता का सतरंगा परचम फहराया है। आज उनके नाम इंटीरियर डेकोरेशन जगत हिंदुस्तान में एक जाना माना नाम है। नरसी कुलरिया की फ्यूचर ऑफ हिन्दूस्तान अवॉर्ड मिलने पर नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल, अजमेर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सिंह, पूर्व चैयरमेन महावीर रांका, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पच्चिसिया समेत देश प्रदेश प्रबुद्धजनों ने प्रशन्नता जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments