Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalधार्मिक न्यूज़:- तेरापंथ कन्या मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन

धार्मिक न्यूज़:- तेरापंथ कन्या मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। तेरापंथ भवन में शासन गौरव साध्वी राजीमती के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार नोखा तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासन गौरव साध्वी राजीमती ने कहा कि कन्याओं को चाहिए कि वह पेट अर्थात खाने की प्रमाणिकता रखें, संयम रखें, धन का ध्यान रखें और अपव्यय होने से बचाएं एवं परिवार की प्रतिष्ठा इज्जत का ध्यान रखें।साध्वी ललितकला ने परिवार में सामंजस्य कैसे हो के बारे में जानकारी दी। साध्वी मंजुलाश्री एवं साध्वी पल्लवजप्रभा ने रिश्तो को मधुर संबंध कैसे बनाएं इस संबंध में वक्तव्य दिया। कन्या मंडल की कन्याओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। निकिता बैद, चेतना लोढ़ा, प्रियंका पारख, पूजा लोढा ने प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल अध्यक्षा मंजूदेवी बैद ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन निकिता बैद ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments