Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalमुकाम में गुरु जम्भेश्वर भगवान का पांच दिवसीय फाल्गुनी मेला आज से

मुकाम में गुरु जम्भेश्वर भगवान का पांच दिवसीय फाल्गुनी मेला आज से

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। गुरु जंभेश्वर भगवान का पांच दिवसीय फाल्गुनी मेला 28 फरवरी से मुकाम में शुरू हो जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में देशभर से बिश्नोई समाज के श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो जाएगें। गुरु जम्भेश्वर भगवान की समाधि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धोक लगाकर हवन कुंड में आहुतियां देंगे। मेला दो मार्च को भरा जाएगा। मेले की पूर्वी संध्या पर रात्रि में जागरण होगा। जिसमें समाज के साधु-संत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जागरण में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी भाग लेंगे। मेले में समाज के पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली सहित प्रदेश के जिलों से धर्मप्रेमी आना शुरू हो गए है। घी खोपरा की आहुति मंदिर परिसर में बने यज्ञ कुंड में देगें। पाहल ग्रहण करेंगे। साथ ही हवन यज्ञ होगा, जो पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानव मात्र प्रकृति के लिए होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments