Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeनोखा में फिर बाईक चोरी, दो मिनट में चोर उड़ा ले गए...

नोखा में फिर बाईक चोरी, दो मिनट में चोर उड़ा ले गए बाईक

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। शहारी क्षेत्र में एक बार फिर बाईक चुराने वाले गिरोह के अपराधी सक्रिय हो गए है। उनकी सक्रियता का प्रमाण है कि तीन दिनों गिरोह के अपराधियों ने दो बाईक उड़ा ली। बाईक चोरी की घटनाओं की लगातार पुनरावृति हो रही है लेकिन अभी तक पुलिस को गिरोह का सुराग नहीं मिल पाया है। वार्ड नंबर एक निवासी भंवरलाल बिश्नोई ने शुक्रवार को नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि मेरी मोटरसाईकिल हनुमान धोरे के पास शाम ईमित्र में गया था और मैं ईमित्र के अन्दर जाने के बाद 2 मिनट मे वापिस आया, तो मेरी गाड़ी गायब हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की। ज्ञात रहे दो दिन पहले भी रोड़ा निवासी सुनील भादू की बाईक रेलवे स्टेशन पार्किंग से 20 मिनट में चोरी हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments