Monday, May 25, 2026
HomeNokhaमहिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। उपखंड मुख्यालय के महिला बाल विकास विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया गया। जिसमे महिलाओं के सुपोषण दिवस व राजस्थान सरकार की उड़ान योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शिवसिंह राठौड़ ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पोस्टिक आहार व समय-समय पर टीकाकरण आयरन की गोलियां आदि लेनी चाहिए एवं महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के बारे में भी जानकारी दी गई। महिला सुपरवाइजर मंजू सोनी, राजकुमारी यादव के द्वारा कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी मे मेहंदी प्रतियोगिताका भी आयोजन कराया गया। जिसमें दौलत गुज्जर प्रथम स्थान पर रही और साथ ही महिलाओं ने फाग उत्सव बनाकर एक दूसरे के रंग गुलाल लगाए। वहीं उपस्थित पूर्व प्राथमिक अध्यापिका हेमलता शर्मा, संगीता, कविता, सुमिता ने कार्यकर्ताओं को साला पूर्व पाठशाला मे बच्चों को प्राइमरी शिक्षा के लिए भी बताया गया। इस अवसर पर एएओ भजनलाल, वरिष्ठ सहायक दीपक शर्मा, कनिष्ठ सहायक माल सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नमन गर्ग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments