Monday, May 25, 2026
HomeNokhaदेशभर प्रसिद्ध में चंग पार्टी का कार्यक्रम आज नोखा में

देशभर प्रसिद्ध में चंग पार्टी का कार्यक्रम आज नोखा में

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। रंगों व मौज मस्ती का पर्व होली हालांकि अभी दस दिन दूर है, लेकिन होली के रसियों को यहां रंग चढऩा शुरू हो गया है। विगत कई दिनों से जहां नोखा के विभिन्न इलाकों में चंग कलाकार अपने समूह के साथ देर रात तक चंग की थाप पर फाल्गुन के गीत गाने में जुट गये हैं। वहीं मंगलवार को भूरा चौक में भूरा परिवार द्वारा चंग धमाल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। आयोजन से जुड़े नरेन्द्र भूरा ने बताया कि कार्यक्रम में शाम 7 बजे से देशभर में चंग धमाल के लिए जाने जाने वाले राजलदेसर की चंग पार्टी होली धमाल की धमाकेदार प्रस्तुति देगी। साथ में लोकप्रिय महरी नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति व बांसुरी वादन दर्शकों को देखने को मिलेगा।कार्यक्रम में नोखा मूल के भुवनेश्वर प्रवासी व उद्यमी सुभाष भूरा भी भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments