Monday, May 25, 2026
HomeNokhaबीकानेर में गहलोत का समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत, देखें...

बीकानेर में गहलोत का समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत, देखें खबर

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर महेंद्र गहलोत आये। ऐतिहासिक स्वागत के लिये बीकानेर बाईपास जयपुर रोड स्थित सागवा होटल पर महेन्द्र मारू सागर द्वारा गहलोत का भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर भीखाराम सांगवा ने साफा पहना कर व श्रीराम फुलभाटी ने शॉल पहना कर अभिनन्दन किया। इसी मौके पर 51किलो का गजरा पहना कर  महेन्द्र गहलोत का भव्य स्वागत किया। वही आये हुए महमानों ने माला पहनाकर स्वागत किया बीकानेर सहित कई आस पास के ग्रामीण भी  मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मूल ओबीसी के कद्दावर नेता महेंद्र गहलोत को मंत्री पद दर्जा देकर आम आदमी की आवाज मजबूत की है। गौरतलब है कि राज्य मंत्री गहलोत समूचे राजस्थान में गरीबो, किसानों व मूल ओबीसी की समस्याओं को प्राथमिकता से सुन कर उनका हर सम्भव निराकरण करवाते आये है। ऐसे में पॉवर में आने के बाद गहलोत आम जन की जोरदार तरीके से पैरवी कर न्याय दिलाने की हर सम्भव कोशिश करेंगे। वही गहलोत के स्वागत के लिये कांग्रेस की लॉबी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे है। ऐसे में मूल ओबीसी को पुनः मजबूत होने आसार दिखाई देने लगे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments