Monday, May 25, 2026
HomeNokhaअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष

महिला दिवस पर बांटे सेनेटरी पैड व पोष्टिक आहार नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र नोखा ने महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया गया। नोखा वीरा केंद्र अध्यक्ष सुषमा बजाज ने बताया कि झिझक तोड़ो खुल कर बोलो चुप्पी तोड़ो अभियान के अंतर्गत 50 सेनेटरी पैड चाचा नेहरू स्कूल बालिका विद्यालय के लड़कियों को वितरण किए गए। साथ ही में 5 गर्भवती महिलाओं को आहार का वितरण किया गया जिसमें आटा दाल, चावल, दलिया, पोवा, घी, चीनी आदि का वितरण किया गया। संरक्षक कमला मरोठी, उर्मिला तापड़िया ने बालिकाओं को सेनेटरी पैड उपयोग के फायदे बताए। चाचा नेहरू स्कूल की अध्यापिका सुनीता बिश्नोई एवं प्रिया राठी व्यवस्था संभाली। सचिव सरला अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। सरोज बैद, बबीता डागा, मीनू शर्मा, सरला चोपड़ा, पार्वती सोनी, लीला मरोठी, मोनिका बुच्चा आदि भी उपस्थित रही। साथ में उदयपुर में जो अंतरराष्ट्रीय वीरा अधिवेशन लग रहा है उसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें वीरा केन्द्र की सभी वीरा को उदयपुर चलने का आह्वान किया गया।

स्वास्थ्य लाभ हेतु 2 घंटे जाप:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आचार्य महाश्रमण के इंगितानुसार साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा के स्वास्थ्य लाभ हेतु आरोग्ग बोहि लाभम समाहिवर मुत्तमम दितु का जप जोरावरपुरा तेरापंथ भवन मे सामुहिक रुप से 2 घंटे किया गया। सभी बहनों ने निरंतर जप के साथ साथ शासन माता के स्वास्थ्य के प्रति मंगल कामना की असाधारण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करे। यही आध्यात्मिक मंगलकामना। इस जप मे लगभग 30 बहनो ने अपनी उपस्थिति दी।

रुपांतरण शिल्पशाला आहार पर कार्यशाला का आयोजन:- शासन गौरव साध्वी राजीमती के सानिध्य में तेरापंथ भवन नोखा में तेरापंथ महिला मंडल नोखा द्वारा आयोजित की गई। शासन गौरव साध्वी श्री ने कहा कि आवेश को अगर हम कम करना चाहते हैं तो कम से कम एक महीने तक गाय का दुध, मिर्च मसाला का प्रयोग कम, चीनी बंद तथा दीर्घ श्वास प्रेक्षा करनी चाहिए।उन्होंने आहार से हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं के प्रयोग बताये। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा निर्देशित प्रेरणा सम्मान पत्र से कमला देवी बाफना को सम्मानित किया गया तथा बेबीदेवी बरडिया को महिला मंडल द्वारा सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत हुआ। कन्या मंडल की बहनों ने गीतिका की प्रस्तुति दी, अध्यक्ष मंजू बैद, धारा लुणावत, अनु भुरा, कन्या मंडल संयोजिका पूजा लोढा, पूजा पटवा, रत्नीदेवी सुराना ने अपने विचार रखे। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन मंजू बैद ने किया। पुष्पा पारख ने आभार व्यक्त किया। संचालन मोनिका बैद ने किया।

जागरूकता रैली का आयोजन:- मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसएस के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने “महिलाओं को दो सम्मान, तभी प्रगति करेगा हिन्दुस्तान, भेदभाव का करो प्रतिकार, महिलओं को भी दो सम्मान अधिकार’ इत्यादि नारो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विशाल कुमार सगतानी ने बताया कि रैली के दौरान डॉ सत्यनारायण राजपुरोहित, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ रामकिसन चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

महिला उत्थान के लिए सरकार लें संकल्प:-नोखा गुरूकुल सीनियर सेकंडरी स्कूल नोखा के स्टाफ व बच्चो ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटकर कार्यक्रम मनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरती संचेती ने महिला दिवस पर महिला के उत्थान के लिए सरकार को संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में रामसरीखा यादव, सतपाल शेखवात, कैलाश सेवग, सवाईदान चारण, राजेश चोरड़िया आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिताओं का आयोजन:- अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजकीय आईटीआई नोखा में महिला दिवस मनाया गया। प्राचार्य कैलाशशर्मा ने हेमताज मेडम व शिक्षक अनवर अली, सुरेश जांगीड़, रमेशनाथ, पुरूषोत्तम हटीला, माखन गोयल, राजेश खत्री, राजेन्द्र ने आईटीआई ने विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, म्यूजिकल चैयर व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments