Monday, May 25, 2026
HomeNokhaअपना घर आश्रम नोखा में तापड़िया बने अध्यक्ष, व्यास बने सचिव

अपना घर आश्रम नोखा में तापड़िया बने अध्यक्ष, व्यास बने सचिव

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अपना घर आश्रम नोखा की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष रमेश व्यास ने विगत 2 वर्षों में आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आश्रम की अध्यक्ष किरण झँवर ने बताया कि अपना घर की विचारधारा को सार्थक करना की सेवा ही हमारी पूजा एवं आराधना है जिसके लिए श्रेष्ठतम सेवा मिशन 2022 की संपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि आश्रम में 28, 29 एवं 30 मई को राधाकृष्ण महाराज द्वारा नानी बाई के मायरे का आयोजन होगा सचिव ओमप्रकाश मूंधड़ा ने आश्रम के भवन के हुए निर्माण की जानकारी दी गई। तत्पश्चात आगामी 2 वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बृजरतन तापड़िया, सचिव रमेश व्यास एवं कोषाध्यक्ष गजेंद्र पारख को सर्वसम्मति से बनाया गया। चुनाव अधिकारी अपना घर आश्रम के कोर्डिनेटर व भरतपुर मुख्यालय के  चुनाव अधिकारी पी नागपाल उपस्थित रहे।  बैठक में नीरू नागपाल, रामपाल बागड़ी, हनुमान झंवर, भगीरथ झंवर, मुरलीधर गोदारा, सीकरचंद पींचा, रतन लाल पारख, मंजूदेवी पारख, विनोद मोदी, सुरेंद्र हीरावत, उर्मिला तापड़िया, उमेश माहेश्वरी, जगदीश डागा, ओमप्रकाश तिवाड़ी, प्रहलाद झंवर, मुरली मनोहर मोहता, अनिल झंवर, मंजू बैद, जयश्री भूरा, सुंदर डागा, संजू चांडक, सतीश झंवर, गोपाल पंचारिया,संदीप मालू, सीमा मिश्रा एवं अभिलाषा मालू उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इस अवसर पर शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments