Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, भारी संख्या...

नोखा में माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, भारी संख्या में उमड़े समाज के लोग

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।नोखा कस्बे के कृष्ण मंदिर में महेश्वरी समाज की ओर से होली के त्योहार के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजन किया गया।
स्नेह मिलन कार्यक्रम में जेएनटी ग्रुप, रंग रसिया ग्रुप और होली टोली ग्रुप द्वारा फाल्गुन के गीत प्रस्तुत किए गए। मंदिर परिसर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी पहुंची साथी महेश्वरी समाज के अनेक वरिष्ठ वरिष्ट गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर शिव प्रकाश चांडक ने बताया कि कार्यक्रम में पार्षद आसकरण भट्टड़, भंवर बाहेती, माणकचंद राठी, श्यामसुंदर भट्टड़, भंवरलाल बाहेती कन्हैयालाल करवा, धूड़ चंद चांडक, राधेश्याम लाहोटी, अंकित तोषनीवाल, करणीदान राठी, राधे करवा सहित महेश्वरी समाज के अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे। पुरुषोत्तम तापड़िया ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments