Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaनोखा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में दो एएनएम किया सम्मानित

नोखा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में दो एएनएम किया सम्मानित

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। खंड नोखा में बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम सुंदर बजाज ने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को बहुत ही महत्वपूर्ण गतिविधि है। 27 फरवरी को आयोजित पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम व 2 आशा को सम्मानित करते हुए कहा कि खंड नोखा की सभी एएनएम, आशा द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएचसी नोखा प्रभारी डॉ सुनील बोथरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित करवाके स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाना बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। खंड हेल्थ सुपरवाइजर दिनेश आचार्य ने कहा कि पोलियो कार्यक्रम एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है खंड नोखा की एएनएम, आशा राष्ट्रीय कार्यक्रम में हमेशा ही अच्छा कार्य करती आई है। खंड लेखा प्रबंधक अश्विनी व्यास ने ऐसे कार्यक्रम को मील का पत्थर बताया व आभार व्यक्त किया। आशा सहयोगिनी विद्या लखारा का सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments