Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में हुआ होलिका दहन कार्यक्रम, कल उड़ेगा गुलाल

नोखा में हुआ होलिका दहन कार्यक्रम, कल उड़ेगा गुलाल

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। (संपादक प्रमोद बाहेती) होली के अवसर पर नोखा में होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुवार को नोखा के कटला चोक में होलिका दहन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर होलिका दहन कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कटला चोक के मुख्य बाजार में होलिका दहन किया गया। इसके अलावा तिरुपति नगर, पिम्पली चोक, हरिराम जी मंदिर, नोखागांव सहित विभिन्न स्थानों पर भी होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित हुवे। इस दौरान सभी लोगों द्वारा विश्व शांति की कामना की गई साथ ही शुभ संकल्प लिए गए।

कल उड़ेगा रंग गुलाल:- शुक्रवार को शहर में रंग गुलाल उड़ेगा। बाजार में इसकी व्यापक तौर पर तैयारियां की गई। आज से ही यहां लोगों की भारी भीड़ देखी गई। यहां रंग, गुलाल, टोपी, पिचकारी, मुखोटे, रंग बिरंगी टोपियां, गुलाल तथा रंगों की जमकर खरीदारी हुई। बाजारों में होली पर्व मनाने के लिए दूकानों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। महंगाई के बावजूद लोगों में उत्साह देखते ही बनता है। इसका कारण 2 वर्ष के बाद बिना किसी बंधन के होली का त्योहार मनाना सामने आया। अब पूरे दो दिन होली की बहार रहेगी।

पार्क में होली धमाल सुबह 7 बजे से:-

पार्क एंड पार्टी ग्रुप नोखा के तत्वावधान में होली के पावन पर्व पर 18 मार्च को जैन चौक स्थित पब्लिक पार्क में मनाई जाएगी। मनोनीत पार्षद धनराज गोलछा व पार्षद देवकिशन चांडक ने बताया कि इस अवसर पर गुलाल व पुष्प होली खेली जाएगी। इस अवसर पर नोखा के गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि भी भाग लेगें। होली सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खेली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments