Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalआस माता का व्रत रख, की सुख समृद्धि की कामना

आस माता का व्रत रख, की सुख समृद्धि की कामना

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। होली के बाद की चैत्र कृष्णा चतुर्थी को होने वाले आश चौथ के आयोजन के दौरान महिलाओं ने व्रत रखे तथा खेजड़ी की पूजा अर्चना की व पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान खेजड़ी के पास महिलाएं एकत्र हुई तथा पूजन सामग्री के साथ पूजा अर्चना की। जोरावरपुरा में एक घर मे खेजड़ी के वृक्ष की परिक्रमा कर सभी महिलाओं ने मंगल की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूजन कार्यक्रम में गवरजा राठी, सुशीला राठी, भगवती, मीना, ममता, राधा बागड़ी, सुषमा, कांता गट्टानी, गवरजा तापड़िया, विनीता राठी, पूजा, ज्योति, शांतिदेवी, गवरादेवी, संतोष आदि महिलाएं उपस्थित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में भी आश चौथ की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। परिवार की महिला सदस्यों ने समूह में बैठकर कथा सुनी। महिलाओं ने चौथ के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कहानी सुनकर सूर्य को अर्घ्य दिया। मंगल की कामना को लेकर किए जाने वाले इस व्रत की महिलाओं ने खूब तैयारी की। पूजन सामग्री आदि लेकर मन्दिर पहुंची और प्रभु से प्रार्थना की। कई मन्दिरों में आस माता के व्रत की कथा सुनाने के लिए व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments