Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalश्री सेफराज दादा महाराज का मेला महोत्सव 4 व 5 अप्रैल...

श्री सेफराज दादा महाराज का मेला महोत्सव 4 व 5 अप्रैल को

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। स्वरूपसर कक्कू में मरोठी परिवार नोखा द्वारा आयोजित होने वाला सेफराज जी मेला महोत्सव की तैयारियो की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में संजय मरोठी ने बताया कि हर साल की भाति इस साल भी श्री सेफराज जी का दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। जिसमें 4 अप्रैल को रात्रि में विशाल जागरण होगा। इस अवसर पर बाहर के कलाकारों द्वारा झांकियां सजाई जाएगी। 5 अप्रैल को सुबह हवन किया जायेगा। ततपश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा। बैठक में धाम पर विभिन्न तैयारी के लिए लाइट, पानी, भोजन की व्यवस्था विनोद मरोठी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में करणीदान मरोठी, पन्नालाल संचेती, लूणकरण मरोठी, रमेश मरोठी, दिलीप मरोठी, दिपक अभिनव, रोहित, सौरभ मरोठी, प्रेमसुख संचेती आदि को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments