Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeसोशियल मिडिया फेसबुक पर अश्लील, अभद्र तथा बदनाम करने जैसी पोस्ट डालने...

सोशियल मिडिया फेसबुक पर अश्लील, अभद्र तथा बदनाम करने जैसी पोस्ट डालने वाला छेड़छाड का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। सोशियल मिडिया फेसबुक पर अश्लीलअभद्र तथा बदनाम करने जैसी पोस्ट डालने वाला छेड़छाड़ का आरोपी को नोखा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि एक विवाहिता ने 25 फरवरी 2022 को मुकदमा दर्ज करवाया कि विकी विकी नाम की फेसबुक आईडी से जम्भेश्वर चौक निवासी दिलीप बिश्नोई हाल निवासी ढाणी रोही कंवलीसर ने अपना नाम बदलकर विकी नाम से फैसबुक पर अभद्र व अश्लील भाषा लिखकर पिछले दिसम्बर 2021 से लगातार गन्दी गन्दी गालिया निकालने तथा परिवादिया व उसके परिवार व ससुराल वालो के खिलाफ गन्दी गन्दी अश्लील पोस्टे फैसबुक पर अपलोड कर बदनाम करने व गन्दी गन्दी गालिया निकालने व परिवादिया का पिछा करने तथा अश्लील ईशारे करने व एडिट कर अश्लील वीडियो व फोटो सोशियल मीडिया पर अपलोड कर देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी जम्भेश्वर चौक निवासी दिलीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया व घटना के बारे में पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से उसके द्वारा उपयोग में लिए गए मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया। अपने मोबाईल फोन पर विकी विकी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर विवाहिता व उसके परिवाररिश्तेदारो के खिलाफ अश्लील व अभद्र तथा बेईज्जत करने वाली पोस्टे लगातार फेसबुक पर अपलोड कर रहा था। उक्त फेसबुक पोस्ट उसके मोबाईल फोन मे चल रही विकी विकी नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट की हुई पाई गई। आरोपी को गुरुवार के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार करने में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़, एएसआई गोविंदसिंह, हैड कानि बनवानसिंह, कानि गणेश, कानि चालक गणेशाराम नोखा व साईबर सैल बीकानेर के हैड कानि दिलीप सिंह की टीम को सफलता मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments