Friday, July 10, 2026
HomeNokhaओम बन्ना टाइगर फोर्स विकास कमेटी ने किया 63 वां कन्यादान सहयोग

ओम बन्ना टाइगर फोर्स विकास कमेटी ने किया 63 वां कन्यादान सहयोग

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स विकास कमेटी द्वारा समाजहित में कार्य करते हुए नोखा की भगतसिंह कॉलोनी  में एक गरीब कन्या की शादी में घरेलू सामान उपहार में दिया। संस्थापक माधुसिंह ऊदट ने बताया कि कमेटी द्वारा 63 शादियां शुक्रवार तक जरूरतमंद, अनाथ, बेसहारे परिवारों को सहारा देकर किसी का भाई बनकर तो किसी का मामा नकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। इस संगठन से जुड़े 116 व्यक्तियों ने मिलकर सहयोग एकत्रित करके कन्यादान की मुहिम में सहयोग करते है। उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जरूरतमंद परिवार का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होने कन्या के विवाह में सहयोग करने की अपील की। कमेटी को वीडियो प्राप्त होने के 10 दिन बाद शुक्रवार को ओम बन्ना टाइगर फोर्स के संस्थापक माधुसिंह ऊदट अपनी टीम के साथ मायरा लेकर उनके घर पहुंच गए इस अवसर पर भाजपा नेता प्रताप सिंह पीपासर, संगठन के अध्यक्ष सांगूसिंह कवलीसर, विकास कमेटी सदस्य बबलू सिंह मैयासर, छैलू सिंह मैयासर, बलवीरसिंह जोधपुर, सीताराम नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस परिवार को भामाशाह के सहयोग से पलंग, अलमारी, कूलर, जरूरत के बर्तन, मिठाई, राशन का सामान, मायरे के रूप में बेस व नगद सहयोग देकर मायरा भरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments