Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalश्याम मित्र मंडल द्वारा श्याम कीर्तन का हुआ आयोजन

श्याम मित्र मंडल द्वारा श्याम कीर्तन का हुआ आयोजन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा के वार्ड न 23 में रविवार को श्याम कीर्तन का आयोजन श्याम मित्र मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर खाटू नरेश श्याम बाबा का विशेष श्रंगार पुष्कर से मंगवाये सुगन्धित पुष्पों ओर इत्र से किया गया। भजन संध्या में ओम पारीक, संदीप पारीक, श्याम पारीक सहित अनेक कलाकारों ने श्याम भरोसे हो जा प्यारे, आ जाओ प्रभु आ जाओ लीले चढ़कर आ जाओ, थाली भरकर लाई खीचड़ो ऊपर घी की बाटकी जीमो म्हरा श्याम धणी, आओ आओ सांवरिया थाने छप्पन भोग लगांवा सहित अनेक भजन पर प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोता मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने लग गए। भजन संध्या में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। गणेश पारीक, अनिल भार्गव, शिव पारीक, अक्षय पारीक, पार्षद जेठूसिंह राजपुरोहित, पुखराज सुथार, कालूराम भार्गव, नरसीराम, शिवनारायण भार्गव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments