Monday, May 25, 2026
HomeNokhaउचित मूल्य दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण करने की मांग

उचित मूल्य दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण करने की मांग

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राजस्थान प्रदेश राशन डीलर्स संघर्ष समिति राजस्थान जयपुर की नोखा शाखा ने नोखा एसडीएम को ज्ञापन देकर राजस्थान में कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों के समक्ष उपस्थित गंभीर समस्याओं के निराकरण करने की मांग की है। नोखा के महावीर पारीक ने बताया कि राजस्थान राज्य में कार्यरत 27 हजार राशन डीलर अपना कार्य ईमानदारी व मेहनत के साथ संपालित कर रहे है इनके समक्ष व्यवस्थाओं में उत्पन्न कुछ खामियां व संबंधित अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण बहुत गहरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण राशन डीलर अवसाद में है।ज्ञापन में 10 सूत्री मांग भी रखी गई व बताया फिर भी मांगे नहीं मानी जाती है तो 19 अप्रेल से अनवरत अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जयपुर मुख्यालय पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments