Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeजसरासर में पकड़ी अफीम के खेती; खेत में खड़ी है अफीम-डोडा की...

जसरासर में पकड़ी अफीम के खेती; खेत में खड़ी है अफीम-डोडा की फसल, दो किसानों को गिरफ्तार किया

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। जसरासर के एक खेत में अफीम व डोडा की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने यहां से करीब 1800 किलो अफीम बरामद करने के साथ ही दो अलग अलग मामलों में दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर पता लगा रही है कि कहां इसकी खेती हो रही है। पिछले दिनों लूणकरनसर के एक खेत में भी अफीम की खेती की आशंका जताई गई थी।

शुक्रवार दोपहर को जसरासर थानाधिकारी मय स्टाफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान झाड़ेली पहुंचे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गुंदूसर की रोही में एक किसान अवैध अफीम की खेत कर रखी है। अब डोडा के चीरा लगा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर जसरासर पुलिस उस खेत तक पहुंच गई। खेत में खड़े किसान रामलाल पुत्र जलूराम जाट से पूछताछ की तो वो हड़बड़ा गया। पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।

खेत मे देखा तो अफीम की खेती कर रखी थी व डोडा के चीरा लगाने की तैयारी में था। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जहां से तुरंत कार्रवाई के निर्देश मिले। इस पर खेत मे अवैध अफीम की खेती के हरे पौधों को उखाड़ कर एकत्रित किया जिनका वजन 17 किंवटल व 800 ग्राम हुआ। जिनको जसरासर थाने में ले आए फिर आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि एक का मामला दर्ज हुआ है। दूसरा किसान पूर्णाराम पुत्र पेमाराम जाट के खेत मे अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। उसकी कार्रवाई चल रही है। रिपोर्ट पुख्ता होने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध मादक पदार्थो के प्रति बढ़ रहे मामले

आज जसरासर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से पहले इस तरह के मामले भी पुलिस थाना पांचू,पुलिस थाना सेरूणा,पुलिस थाना सांडवा आदि में भी पिछले एक दो वर्षों से मामले सामने आए थे। पिछले दिनों लूणकरनसर में भी एक खेत में अफीम की खेती के खक में कार्रवाई की थी।

ये रहे मौजूद

थानाधिकारी देवीलाल सहारण, रामावतार एएसआई, खियाराम हेडकांस्टेबल, रेवंतराम हेड कांस्टेबल, रामेश्वरल,हरलाल,राणाराम,दिनेश , छतीस व सुनीता कांस्टेबल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments