Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeनोखा पुलिस की कार्यवाही; अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

नोखा पुलिस की कार्यवाही; अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  नोखा पुलिस ने ऑपरेशन फ्लैश आऊट के तहत कार्यवाही कर अवैध देशी शराब व बीयर बोतले जब्त कर एक व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ओपरेशन फ्लैश आऊट के तहत सोमवार रात्रि में कार्यवाही करते हुए हिंयादेसर रोड़ नोखा गांव में आरोपी सुरेन्द्रसिंह निवासी बुधरों की ढाणी द्वारा अवैध रूप से बिक्री की जा रही 193 पव्वे देशी शराब व 36 बोतल बीयर जब्त की व आरोपी सुरेन्द्रसिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। कार्यवाही में नोखा टीम के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एसआई भोलाराम, कानि कैलाश बिश्नोई, कानि अजयसिंह, कानि खुशराज व डीआर गणेशाराम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments