Monday, May 25, 2026
HomeNokhaट्रीटमेंट के लिए शुरू होगा प्रोजेक्ट; खेतों में काम लिया जाएगा नोखा...

ट्रीटमेंट के लिए शुरू होगा प्रोजेक्ट; खेतों में काम लिया जाएगा नोखा क्षेत्र का गंदा पानी

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। राजस्थान शहरी अवसरंचना विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के परियोजना निदेशक कुमारपाल गौतम से पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर द्वारा उनके जयपुर स्थित कार्यालय से जाकर मुलाकात की। जिसमें पालिका क्षेत्र में राजस्थान शहरी अवसरंचना विकास परियोजना फेज चतुर्थ अन्तर्गत स्वीकृत प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली। जिसमें परियोजना निदेशक कुमारपाल गौतम ने बताया गया कि प्रोजेक्ट में एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत होने के उपरान्त निविदा दस्तावेज तैयार कर राज्य सरकार की स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। जिसका एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा फाईनल एप्रुवल भी किया जा चुका है। उक्त कार्य की गुरुवार को को निविदा जारी कर दी गयी है। जोकि 10 मई को खोली जावेगी। उक्त कार्य पर राशि 135.00 करोड़ व्यय होना संभावित है। गौरतलब है कि नोखा शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था एवं पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 7 एंव 32 क्षेत्र की तरफ गन्दे पानी की निकासी एवं निस्तारण हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना कर सीवरेज व्यवस्था करने हेतु पालिका क्षेत्र में राजस्थान शहरी अवसरंचना विकास परियोजना  के प्रोजेक्ट फेज IV अन्तर्गत स्वीकृत प्लान के वित्तिय प्रबन्धन के तहत बैंक लोन की मंजूरी पूर्व में मिल चुकी है। जिसमें रूडसिको एवं पालिका द्वारा प्रस्तावित एवं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत डीपीआर के अनुसार निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ करने से पूर्व बैंक लोन हेतु भिजवाया गया था, जिसे एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा स्वीकृत कर मंजूरी दे दी गई थी। जिसके बाद गुरुवार को निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। पालिकाध्यक्ष श्री झंवर के अथक प्रयासो की बदौलत राज्य सरकार ने नोखा शहर की दो महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बड़ी योजनाओं को अपनी कार्ययोजना में शामिल कर अपनी घोषणा में आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट फेज चतुर्थ अन्तर्गत दोनो प्लान को सम्मिलित किया गया। जिसके बाद लगातार रूडसिको अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से मीटिंग कर डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार से स्वीकृत करवाई गई, इससे पूर्व पालिका से उक्त प्रोजेक्ट की स्थापना हेतु चाही गई भूमि को पालिका द्वारा त्वरित गति से क्रय कर वांछित दस्तावेज प्रस्तावित कार्यकारी एजेन्सी को उपलब्ध करवा दिये गये। जिसके तहत उक्त प्रोजेक्ट पर डीपीआर अनुसार प्रस्तावित व्यय करीब 135.00 करोड़ तक व्यय होना संभावित है। जिसकी निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ हो इसके लिए पालिका अध्यक्ष श्री झंवर द्वारा रूडसिको के परियोजना निदेशक से पूर्व में भी 28 जनवरी 2022 एवं 15 मार्च2022 को भी उनके कार्यालय में व्यक्तिगत जाकर मुलाकात की। उक्त प्रोजेक्ट की कार्यकारी एजेन्सी रूडसिको है जोकि नगर पालिका से सहयोग से उक्त प्रोजेक्ट का पूर्ण करने का कार्य करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments