Friday, July 10, 2026
HomeNokhaउप प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करवाने की मांग, मंत्री मेघवाल...

उप प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करवाने की मांग, मंत्री मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल सत्तावन के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन व सहायता मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ज्ञापन सौंपा। व ज्ञापन में हाल ही में कैबिनेट बैठक में उप प्रधानाचार्य के सभी पद पदोन्नति से भरने का विरोध करते हुए 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने व पिछले व वर्तमान दो सत्रों की वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद की पदोन्नति जल्द करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेशाध्यक्ष  मोहरसिंह सलावद, जिला मंत्री कालूराम मीणा, संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल सत्तावन, जिला मंत्री कालूराम मीणा, धीरज कुमार रांकावत, चम्पालाल जयपाल, कालुराम नाडिया, रूमाली मीना, जगदीश, ओम, आशुराम सहित संघ के कई पदाधिकारी मौजुद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments