Monday, May 25, 2026
HomeNokhaपुलिस व प्रशासन ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस व प्रशासन ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में श्री रामनवमी महोत्सव समिति नोखा द्वारा शनिवार को भव्य हिन्दू धर्मयात्रा के आयोजन की तैयारियां कर रही है। वहीं पुलिस व प्रशासन भी धर्मयात्रा पर नजर डाले हुए है। शनिवार को नोखा एसडीएम स्वाति गुप्ता व सीओ भवानीसिंह इंदा ने शांति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सीएलजी सदस्यों की नोखा थाने में बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने सभी से आगामी त्यौंहार व शोभायात्रा में शांति बनाये रखने व पुलिस की मदद करके कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई व रामनवमी महोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शांति बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाहक थानाधिकारी भोलाराम ने शांतिपूर्वक धर्मयात्रा का आयोजन करने की अपील की। बैठक में प्रेमप्रकाश लखारा, पार्षद मदनलाल सियाग, बजरंगलाल शर्मा, रामनिवास जाणी, सतीश झँवर, चंद्रप्रकाश डेलू, सम्पलाल चोरड़िया, हीरालाल, मूलाराम सेवग, हसन खाँ कायमखानी, जाकिर खाँ कामयखानी व बाकिर अली सहित सीएलजी सदस्य, व्यापारी, ग्राम रक्षक, पुलिसमित्र उपस्थित रहे। इससे पहले प्रशासन के द्वारा धर्मयात्रा के रूट को भी देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments