Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeशराब के लिए रुपए नहीं दिए तो की मारपीट, मामला दर्ज

शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो की मारपीट, मामला दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। कस्बे में एक व्यक्ति के साथ शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गालीगलौच व मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक वार्ड 35 निवासी अर्जनराम पुत्र छगनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को वह रायसर रोड़ पर स्थित अपनी दुकान में काम कर रहा था एक बिना नंबरी अल्टो कार में सवार होकर आए सागर बिश्नोई ने उससे शराब पीने के लिए 300 रुपए मांगे, तो उसने कहा कि पहले वाले तीन हजार रुपए भी उसने नहीं दिए है, अभी उसके पास देने के लिए और पैसे नहीं है। इससे नाराज होकर आरोपी सागर ने उसके साथ जातिसूचक गालीगलौच करते हुए मारपीट करने लगा।

मारपीट का आरोप
रायसर में सोमवार को एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक रायसर निवासी बाबूलाल मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि दोपहर करीब तीन बजे मदनलाल व रामेश्वर लाल उसके पास आए और उससे गालीगलौच कर मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments