Monday, May 25, 2026
HomeCrimeबदमाश ने दिव्यांग से छीना मोबाईल, लेकर भागा

बदमाश ने दिव्यांग से छीना मोबाईल, लेकर भागा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  नोखा कस्बे के भीड़भाड़ वाले स्थान पोस्ट ऑफिस की मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर एक शातिर बदमाश एक पैदल सड़क पर चल रहे दिव्यांग योग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित दिव्यांग होने के कारण उसका पीछा नहीं कर पाया। सिंजगुरु गांव निवासी पीड़ित श्रवणराम प्रजापत ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर किसी जरूरी कार्य को लेकर नोखा रेलवे आया हुआ था, दोपहर को वह अपने मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए सड़क के किनारे चल रहा था। इसी दौरान एक पीली टीशर्ट पहने हुए युवक सामने से दौड़ता हुआ या वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कि उसका मोबाइल छीन कर युवक फरार हो गया पी ली। पीड़ित ने जब शोर मचाया तब तक बदमाश मांगीलाल बागड़ी अस्पताल के पीछे वाली गली में भागकर ओझल गया। नोखा थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

सप्ताहभर में चौथी घटना:- कस्बे में जेबतराशी व छीना झपटी की सप्ताह भर में यह चौथी घटना है। इससे पहले चार अप्रेल को बागड़ी अस्पताल में इलाज कराने आए एक वृद्ध की जेब से दो हजार रुपए पार हो गए थे। पांच अप्रेल को अपने बेटे का इलाज कराने आए नोखागांव निवासी एक व्यक्ति की जेब से 10 हजार रुपए चोरी हो गए थे। 11 अप्रेल को नवली गेट से रोडवेज में सवार हुए मुकाम निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी हो गया, जिसमें 10-12 हजार रुपए थे। मंगलवार को राह चलते दिव्यांग श्रवण का एक बदमाश मोबाइल छीनकर ले गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments