Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalमहावीर जन्म कल्याण पर प्रभात फैरी व महावीर के संदेश की वर्तमान...

महावीर जन्म कल्याण पर प्रभात फैरी व महावीर के संदेश की वर्तमान में आवश्यकता विषय पर प्रवचन गुरुवार को

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2621 वें जन्म कल्याणक के अवसर पर 14 अप्रेल को सुबह 6 बजे से प्राभातफैरी का आयोजन जैन चौक से किया जाएगा। प्रभात फेरी नोखा के मुख्यमार्गो सदर बाजार, कुम्हारों के चौक, मरोठी चौक, महावीर चौक, भूरा चौक होते हुए पुन: जैन चौक में सम्पन्न होगी। प्रभात फैरी के पश्चात प्रवचन सभा होगी। सायं जैन सोसायटी के तत्वावधान में तपस्या अभिनंदन व भजन संध्या भी होगी। श्री जैन मंदिर ओसवाल श्री संघ पंचायत के अध्यक्ष नथमल संखलेचा ने बताया कि समाज के सभी व्यक्ति इस प्रभातफैरी में आकर भगवान महावीर के सिद्धांतों को समझे। उन्होने बताया कि इस प्रभात फैरी को सफल बनाने हेतु घर घर सम्पर्क किया जा रहा है।  इस प्रभात फैरी में स्कूलों के बच्चे भी भाग लेंगें।

भगवान महावीर की 2621 वीं जन्म जयंति पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इन्द्रचंद बैद ने बताया कि भगवान महावीर ने सत्य अहिंसा, अनेकांत का जन जन को संदेश दिया। महावीर जयंति पर तेरापंथ भवन नोखा में शासन गौरव साध्वी राजीमती के सानिध्य में गुरुवार को सवा नौ बजे महावीर के संदेश की वर्तमान में आवश्यकता विषय पर सारगर्भित प्रवचन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments