Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में अंबेडकर जयंति पर निकली धम्म यात्रा

नोखा में अंबेडकर जयंति पर निकली धम्म यात्रा

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में गुरुवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मोहनपुरा से रवाना होकर नोखा कस्बे के विभिन्न महोल्लों से गुजरते हुवे मुख्य मार्गों से गुजरी जिस पर प्रबुद्ध जनों व सम्मानित लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की तथा अम्बेडकर मूर्ति सर्किल पर पहुंच कर सभी जनमानस ने पुष्प अर्पित किया। बाबा साहेब डॉ बी आर अम्बेडकर जयंती समारोह समित के जुगल हाटिला ने आओ सब मिलकर समता, स्वतन्त्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित समाज की स्थापना करने के लिए प्रतिबद्ध होकर, उनके ऋण से मुक्त होने के कार्य करने आव्हान किया। मानवता के सूर्योदय के जन्म दिवस के रूप मे मनाये जाने को कहा।
इस अवसर पर डॉ बी आर बौद्ध, चेतन लेखला, मोहन लाल लीलद, गुरु दयाल दायमा, चुन्नी लाल बरोड़, चेनाराम, हँसराज, धम्म प्रिया, प्रियका, ज्योती, ज्योत्स्ना, हिमांसी, कमला, मूलाराम रोड़ा, मगनाराम, चम्पालाल, हनुमान, नारायण बंधडा, सहित सैंकड़ों महिलाएं, बच्चे प्रबुद्धजनों यात्रा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments