Monday, May 25, 2026
HomeEducationबालिका विद्यालय में भेंट किया कंप्यूटर सेट

बालिका विद्यालय में भेंट किया कंप्यूटर सेट

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। श्रीमती हीराबाई गट्टानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में संस्था प्रधान पूनमचंद तंवर व कमलकिशोर कोठारी की प्रेरणा से मुकेश कुमार बिहानी द्वारा एक कंप्यूटर सेट भेंट किया गया। शिक्षा विभाग के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेशकुमार दड़ीया व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश जी पूनिया ने नवीन कंप्यूटर का लोकार्पण किया तथा भामाशाह मुकेश कुमार बिहानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समय-समय विद्यालय विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है लेकिन सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तिगत भामाशाह का विद्यालय से जुड़ाव भी अति महत्वपूर्ण है और यह कार्य विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। मंजूल गौड़ ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद गोपी लखारा, जगदीश माझूं, डॉक्टर सविता सिंह, हरेंद्र डूडी, हरि कृष्ण शर्मा, सज्जन देपावत, दिनेश कुमार बिट्टू, राजूराम पाटोदिया भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments