नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा पुलिस ने ओपरेशन फ्लैश आऊट के तहत कार्यवाही कर अवैध देशी शराब के 96 पव्वे व मोटरसाईकिल जब्तज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ओपरेशन फ्लैश आऊट के तहत बुधवार की रात्रि में एएसआई सौभाग्यसिंह ने मय स्टाफ कार्यवाही करते हुए नोखा से सलूण्डिया जाने वाली रोड़ पर नोखा में मोटरसाईकिल पर अवैध शराब परिवहन करने हुए आरोपी घट्टू निवासी राजाराम मेघवाल व शंकरलाल खाती ने मोटरसाईकिल से अवैध रूप से बिक्री की जा रही 96 पव्वे देशी शराब व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया व आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की रही है। गुरुवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। कार्यवाही में एएसआई सौभाग्यसिह, कानि मूलाराम व कानि आत्माराम आदि शामिल रहे।


