Monday, May 25, 2026
HomeCrimeपड़ौसी द्वारा जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पड़ौसी द्वारा जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। पड़ौसी द्वारा जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कांकरिया चौक निवासी एक विवाहिता ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। विवाहित महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 14 अप्रेल 2022 को मेरे पति काम करने के लिए नागौर गये हुवे थे पीछे घर पर मैं व मेरे बच्चे शाम को खाना खाकर सो गये। रात्री को करीबन 12 बजे घर पड़ौसी अशोक उर्फ आशिया जाट निवासी कांकरिया चौक नोखा दीवार फांदकर जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया। आकर मुझे जगाया, तब मैने कहा मेरे घर पर क्यों आया है तो उसने मेरे मुंह पर हाथ रख दिया तथा मेरे साथ थाप मुक्को से मारपीट कर घसीटकर कमरे में ले गया तथा जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया तभी मेरे पति आ गये। उन्होने गेट बजाया तो अशोक ने अपने कपड़े पहन लिये तथा भागने लगा। तो उनके साथ भी थाप मुक्को से मारपीट की उसने कपडे फाड़ दिये तथा धक्का देकर दीवार फांदकर भाग गया तथा जाते हुवे एलानिया धमकी दी कि अगर किसी को बताया या मुकदमा मामला करवाया तो दोनो को जान से मार बगैर नहीं छोडूगां। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments