नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। शनिवार रात्रि में बजरंग बली के जन्मोत्सव अवसर पर बजरंग दल किशनासर द्वारा हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड के पाठ हनुमान चालीसा व महाआरती का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में महाजोत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के संयोजक प्रहलाद सिंह, विश्व हिन्दू परिसद के अध्यक्ष किशोर सिंह, उमेद सिंह, पवन कुमार, भीम सिंह, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह, महावीर सिंह, रूपसिंह, तेजू सिंह, दिनेश सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे।


