Monday, May 25, 2026
HomeNokhaप्रेरणादायक खबर:- किसनासर के युवा का चिकित्सक बनकर गांव लौटने पर हुआ...

प्रेरणादायक खबर:- किसनासर के युवा का चिकित्सक बनकर गांव लौटने पर हुआ स्वागत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा उपखंड क्षेत्र के पांचू पंचायत समिति किसनासर गांव का ओमसिंह राजपुरोहित जब गांव में डॉक्टर बनकर आया, तो गांव में खुशी का माहौल बन गया। चारों और खुशी ही खुशी छा गई। ओमसिंह बचपन में ही पढ़ाई में होशियार था, बचपन से ही कुछ न कुछ पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहता था। बचपन में पिताजी का साया उठ गया, मगर ओमसिंह की माताजी और भाई भागीरथसिंह ने हार नहीं मानी। दिन रात ओमसिंह के सपने साकार करने में लगे। ओमसिंह गुरुवार को अगरतला त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज एंव डॉ बी आर अम्बेडकर हॉस्पिटल से एमबीबीएस की पढ़ाई करके गांव आया है। सरपंच कानसिंह ने बताया कि ओमसिंह से गांव के बच्चे प्रेरित हो रहे हैं और मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं। ओमसिंह के गांव पहुंचने पर गांव के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। जिसमें सरपंच कान सिंह राजपुरोहित, डूंगर सिंह, श्रवण सिंह, नारायण सिंह, पूर्व सरपंच किशोर सिंह राजपुरोहित आदि ने प्रशन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments